बदनावर कॉलेज में बनेगा ₹7.48 करोड़ का हाईटेक ऑडिटोरियम: पूर्व मंत्री दत्तीगांव के प्रयास से उच्च शिक्षा विभाग ने दी मंजूरी

Share:

बदनावर संवाददाता दिपक डोडिया

बदनावर। शासकीय महाविद्यालय में एक सर्वसुविधायुक्त हाईटेक ऑडिटोरियम का निर्माण किया जाएगा। उच्च शिक्षा विभाग ने इसकी मंजूरी दे दी है। इस परियोजना पर लगभग 7 करोड़ 48 लाख रुपए की लागत आएगी।पूर्व उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव की मांग पर उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने इसकी मंजूरी प्रदान की है। महाविद्यालय में लंबे समय से एक ऑडिटोरियम की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसे लेकर जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विवेक पाटीदार ने अवगत कराया था।पाटीदार ने बताया कि ऑडिटोरियम के निर्माण के लिए 7 करोड़ 48 लाख रुपए की राशि मंजूर की गई है। इसका निर्माण कॉलेज परिसर में स्थित भूमि पर होगा, जिसकी जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी को निर्माण एजेंसी के रूप में दी गई है। यह 450 सीटों वाला ऑडिटोरियम पूरी तरह से वातानुकूलित (एयर कंडीशनर) और साउंड प्रूफ होगा। इसमें वीआईपी के लिए अलग प्रवेश द्वार, वॉशरूम और पार्किंग की सुविधाएं भी शामिल होंगी। ड्रॉइंग के अनुसार, इसमें एक बड़ा हॉल, मंच, महिला और पुरुष चेंजिंग रूम, शौचालय, पर्याप्त वाहन पार्किंग, सुगम आवागमन के लिए सड़क, अत्याधुनिक साउंड सिस्टम, वीआईपी कुर्सियां, थिएटर, बड़ी स्क्रीन और कैंटीन जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *