बदनावर संवाददाता दिपक डोडिया
बदनावर। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान एवं जीएसटी बचत उत्सव के तहत विधानसभा स्तरीय सम्मेलन गुरुवार का बदनावर में होगा। जिसको लेकर तैयारियां चल रही है।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष महंत नीलेश भारती करेंगे। कार्यक्रम शाम 5 बजे चन्द्रलीला पैलेस में होगा। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान जिला संयोजक प्रेमचंद परमार, जीएसटी बचत उत्सव संयोजक मोहित तांतेड़, भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष मनीष गुर्जर, ग्रामीण मंडल गोविंद रघुवंशी, बखतगढ़ मंडल अध्यक्ष संजयसिंह राठौर, कानवन मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह सोलंकी, बिड़वाल मंडल अध्यक्ष संतोष ढोलकिया व सादलपुर मंडल अध्यक्ष आशीष जैन ने प्रबुद्धजन, व्यापारी, उद्यमी व उपभोक्ता आदि से सम्मेलन में शामिल होने की अपील की है।


