बदनावर की सबसे ऊंची चोटी क़िला परिसर बस स्टैंड से लगभग 170 फीट ऊंचाई से प्रतिदिन हो रहा है हनुमान चालीसा का पाठ

Share:

रिपोर्टर दिपक डोडिया

बदनावर की सबसे ऊंची चोटी लगभग 170 फीट ऊंचाई से प्रतिदिन सुबह और शाम होता है हनुमान चालीसा का प्रसारण
बदनावर। 22 जनवरी 2024 प्रभु श्री राम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पुरे भारत में मनाया गया उसी दिन बदनावर नगर में भी बदनावर बस स्टैंड से लगभग 170 फीट ऊंचाई और बदनावर की सबसे ऊंची चोटी क़िला परिसर में 70 फीट ऊंचाई पर रामधून टावर की स्थापना की गई जिससे बदनावर नगर में सुबह और शाम प्रतिदिन शाम को 7:00 बजे और सुबह 7:00 बजे हनुमान चालीसा प्रसारण होता है ।
जिससे बदनावर नगर का पूरा माहौल धार्मिक राममय हो जाता है इस टावर की स्थापना के साथ हिंदू समाज की स्वाभिमान की भावनाओं जुड़ी हुई है।


प्रभु श्री रामधुन टावर समिति के स्वयंम सेवक सदस्य पोपसिंह राठौर,(पप्पी बना) और लाखन सिंह जादौन के द्वारा बताया गया कि यह टावर सनातनी हिंदू समाज और समरसता के भाव के स्वाभिमान का प्रतीक है ।
इसी टावर पर लगभग 35 से 40 किलो का एस एस भगवा ध्वज खेड़ा सरपंच योगेश मुकाती ओर ध्वनि यंत्र का सहयोग हितेश मेहुल साउंड की ओर से आजीवन मेंटीनेंस सहयोग के रूप में किया गया और सर्व हिंदू समाज के सहयोग से इस टावर की स्थापना की गई है ।
इस टावर के लिए बदनावर नगर परिषद और पूर्व उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव की ओर से सौंदर्यकरण के लिए लगभग 50 लाख रुपए की राशि मंजूर की गई थी ।
परंतु वह राशि अभी तक इस टावर के सीमांकन और सौंदर्यकरण के लिए लगाई नहीं गई है इसलिए आगामी समय में बदनावर प्रशासन को इस टावर के सौंदर्यीकरण ओर समांकन के लिए आवेदन-पत्र दिया जाएगा
यह स्थान बदनावर नगर की सबसे ऊंची चोटी पर विराजमान है जहां से बदनावर नगर की सौंदर्यीकरण और धार्मिक स्थल के लिए उपयुक्त है।
अधिक वर्षा और तेज हवा के कारण तकनीकी अवस्था के कारण कुछ दिनों से टावर बंद था जिसे कल ही चालू किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *