बगडी में स्थित तेजाजी मंदिर पर उत्सव को लेकर सुबह से ही भक्तों का दर्शन पूजन

Share:

 बगड़ी से अंकित राठौर रिपोर्ट

तेजा दशमी का पर्व ग्रामीण क्षेत्र में बड़ी धुम धाम से उत्साह पूर्वक मनाया गया इस अवसर पर जिले के बगडी में स्थित तेजाजी मंदिर पर उत्सव को लेकर सुबह से ही भक्तों का दर्शन पूजन के लिये ताता लगा रहा , प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी सत्यवादी वीर तेजाजी महाराज के जन्मोत्सव पर्व पर तेजाजी मंदिर में उत्सव को लेकर सुबह से ही भक्तों का ताता दर्शन पूजन हेतु लगा रहा , ग्रामीण भक्तो द्वारा आज शुक्रवार को बड़ी जतरा का आयोजन किया जाता है , जहां पर तेजाजी के ईष्ट द्वारा मन्नत धारी व्यक्ति की तातीया तोड़ी जाती है , जिसमें बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीणजनों की मौजूदगी रहती है , ताती का मतलब एक रक्षासूत्र धागा होता है जिसे कीसी जहरीले जीव-जंतु सांप बिच्छू आदि द्वारा काटे जाने की स्थिति में पीड़ित व्यक्ति भगवान के नाम एक धागा ताती बांध लेता है और वह आज के दशमी उत्सव पर जतरा में आकर उस ताती को तुड़वाता हे , इस दौरान जतरा आयोजन के बाद मंदिर परिसर से नगर में चल समारोह भी निकला गया व बस स्टैंड स्थित महा आरती के साथ प्रसादी का वितरण किया गया , प्रसाद ग्रहण करने के बाद सभी भक्तों ने अपना उपवास खोला , ग्रामीण क्षेत्र होने की वजह से यहां इस पर्व का विशेष महत्व होता है , पर्व को लेकर तेजा दशमी पर काफी उल्लास देखने में आया। लोगों ने जहां मंदिर में पूजा-अर्चना की। वहीं मेले में भी खरीदी की , तेजा दशमी को लेकर महिला, पुरुष व बच्चों में काफी उत्साह रहा। बच्चों ने मेले में खरीदारी की तो महिलाओं ने भी इसमें उत्साह दिखाया। पूजा सामग्री की लगी दुकानों पर भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। लोगों ने धूप, दीप और पूजन सामग्री लेकर वीर तेजाजी महाराज की पूजा की। मंदिर में जयकारे गूंजे। बगड़ी से अंकित राठौर रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *