रिपोर्टर दिपक डोडिया
चिराखान में लोक देवता श्री वीर तेजाजी महाराज का बलिदान दिवस तेजा दशमी बड़े ही उत्साह और पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया गया।
पर्व की पूर्व संध्या पर मंदिर को आकर्षक सजावट से सजाया गया और रात्रि जागरण का आयोजन किया गया।
मंगलवार सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की अपार भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान निशान के आगे-आगे अखाड़ों के दल अपनी-अपनी नृत्य कला का प्रदर्शन करते हुए चल रहे थे। विशाल शोभायात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से निकाली गई, जिसका जगह-जगह पर ग्रामीणों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
शोभायात्रा कर संतोषी माता मंदिर से होते हुए चौधरी मोहल्ला, अंबिका माता मंदिर होते हुए तेजाजी मंदिर परिसर पहुंची। यहां सर्वदंश से पीड़ित मन्नत धारियों की ताती काटने की परंपरा निभाई गई। अंत में पूजा-अर्चना के साथ प्रसाद वितरण किया गया।


