रिपोर्टर दिपक डोडिया
वार्षिक बैठक विशेष रूप से आगामी वर्ष भर में सेवा प्रकल्पों को लेकर किए जाने वाले कार्यों को सुनिश्चित करने के लिए अध्यक्ष विजय बाफना द्वारा आहूत की गई थी। सभी सदस्य गण आज उपस्थित हुए अध्यक्ष विजय बाफना, सचिव प्रदीप पांडेय्, हेमराज पवांर, अर्जुनसिंह पवांर ,मुकेश आर्य, पवन पटौदी, विमलेश पगारिया, शेखर यादव, राकेश शर्मा, अशोक लोड़ा,विजय गादिया,विशाल श्रीमाल, अशोक राठौड़, दिनेश हरोड़़, राजेश्वर त्रिवेदी,ईश्वरलाल जोशी,चेतन रांका, उपस्थित थे सदस्यों द्वारा भी विचार रखे गए जिसमें विशाल श्रीमान द्वारा कैरियर गाइडेंस के लिए शिविर विद्यार्थियों के हित में कार्य किए जाने का आह्वान किया कई सदस्यों ने सड़क दुर्घटनाओं पर रोकथाम के लिए प्रेरक प्रयास करने के लिए निवेदन किया ट्रैफिक नियमों की जानकारी विद्यार्थियों को स्कूलों में दिए जाए इसके लिए कैंप लगाया जाए नेत्रदान और रक्तदान के लिए प्रचार प्रसार किया जाए लोगों में बैठी हुई अंधविश्वास और भ्रांतियां को दूर किया जाए ग्रामीण क्षेत्रों को लेकरगतिविधियां चलाए। सभी सदस्यों ने अपने विचार रखें अध्यक्ष विजय बाफना द्वारा सभी विचारों को सारगर्भित रूप से पुनः रखते हुए सहमति प्रदान की सभी से आह्वान किया की प्रतिमाह एक गतिविधि संपन्न किया जाए जो सेवा कार्यों के लिए हो। जन जागरण के लिए हो जिसमें विशेष कर नेत्रदान, रक्तदान परिवहन नियमों के बारे में जानकारी , दुर्घटनाओं के रोकथाम हेतु प्रयास के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर जागरूकता अभियान चलाया जाए । बैठक उपरांत स्नेह भोज का आयोजन भी रखा गया ।बैठक प्रारंभ में स्वागत उद्बोधन मुकेश आर्य ने दिया, सभी का आभार सचिव प्रदीप पांडेय् ने माना


