डही में आबादी क्षेत्र में झाड़ियों के पास दिखा तेंदुआ, चालक ने कार के अंदर से बनाया वीडियो, वन विभाग करेगा सर्चिग

Share:

रिपोर्ट नरेन सिरवी

कुक्षी (डही)
डही में बुधवार रात आबादी क्षेत्र में एक तेंदुआ देखा गया। डही-कुक्षी रोड पर आशापुरा पेट्रोल पंप के पास रात करीब 10 बजे झाड़ियों के पास बैठा नजर आया। तेंदुए की इस मूवमेंट से स्थानीय रहवासियों में डर का माहौल हो गया है।
स्थानीय निवासी बंटी सोनी कार से डही की ओर जा रहे थे, लगभग 500 मीटर पहले ढाबे के पास उन्हें तेंदुआ दिखाई दिया। उन्होंने अपनी कार के भीतर से ही तेंदुए का वीडियो बना लिया। जिस स्थान पर तेंदुआ दिखा, उसके आसपास मकान, पेट्रोल पंप और ढाबा भी है। वीडियो बनाते समय तेंदुआ झाड़ियों में छिप गया।

तेंदुए के मूवमेंट से ग्रामीण डरे

सरदार सरोवर बांध के बेकवाटर में बड़े पैमाने पर वन क्षेत्र के डूब जाने के कारण वन्यजीवों के अस्तित्व पर संकट आ गया है। सुरक्षित आवास न मिलने के चलते वन्यजीव अब खेतों और बस्तियों की ओर रुख कर रहे हैं। क्षेत्र में ग्रामीणों की ओर से लगातार तेंदुए की आवाजाही और बकरियों के शिकार की खबरें मिलती रही हैं।
आबादी क्षेत्र में तेंदुए की उपस्थिति को देखते हुए, वन विभाग आज मौका स्थल का अवलोकन करेगा। विभाग इस मामले में
आगे की कार्रवाई की योजना बना रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *