लोकल फ़ॉर वोकलअभियान के तहत की गई खरीदारी

Share:

रिपोर्ट नरेन सिरवी

कुक्षी अपने ही गांव के उत्पादकों से वस्तुएं खरीदने का प्रयास कर स्वदेशी अभियान को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से कुक्षी न्यायालय परिवार के जज,अधिवक्ताओं ने कुक्षी मार्केट से दीपावली के अवसर पर की,इस अवसर पर अपर सत्र न्यायाधीश श्रीमती आरती शुक्ला पांडे, श्री अंबुज पांडे, मजिस्ट्रेट श्री सचिन जाधव, श्री हर्षराज दुबे सहित वरिष्ठ अधिवक्ता श्री अतुल जैन, शासकीय अधिवक्ता आर.के. गुप्ता सहित सभी अधिवक्ताओं ने ग्रामीण क्षेत्र में हाथ से बनाने वाले एवं बाजार में खुदरा व्यापारियों से पूजन सामग्री दीपक आदि की जमकर खरीददारी की गई, इस अवसर पर न्यायालय परिवार की ओर से यह अपील की गई की स्वदेशी वस्तुओं को अपनाते हुए लोकल फ़ॉर वोकल अभियान में शामिल होकर घरेलू स्तर पर उत्पादकों को खरीदना एवं उनका प्रचार प्रसार करें ताकि स्थानीय व्यापारियो,उद्योग एवं अर्थव्यवस्थाओं को बढ़ावा मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *