हैदरनगर की निजी अस्पतालों के विरुद्ध चला छापेमारी अभियान

Share:

हाई स्कूल के समीप विंध्याचल हॉस्पिटल को सीओ सह दंडाधिकारी ने किया सील

संवाददाता कृष्णा कुमार

पलामू उपायुक्त समीरा एस के आदेशानुसार मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह असैनिक शल्य चिकित्सक ने गुरुवार को निजी अस्पतालों पर शिकंजा कसने को लेकर छापेमारी दल का गठन किया। जिसमें हैदरनगर के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ज्योतिष कुमार, अंचल अधिकारी सह दंडाधिकारी संतोष कुमार, थाना प्रभारी अफजल अंसारी सहित कई पुलिस जवानों को शामिल किया गया है। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ज्योतिष कुमार ने बताया कि गुरुवार को हाई स्कूल हैदरनगर के समीप विधिवत बोर्ड लगाकर संचालित निजी अस्पताल विंध्याचल हॉस्पिटल में छापेमारी दल ने प्रवेश कर घंटों छानबीन की। साथ निजी अस्पताल संचालन से संबंधित कई आवश्यक दस्तावेज संचालक ने प्रस्तुत नहीं किया। साथ ही इस अस्पताल में हुसैनाबाद थाना के अलारपुर गांव निवासी एक महिला मरीज को भर्ती पाया गया है। जो बड़ा ऑपरेशन से दो जुड़वां बच्चों को जन्म दी है। जांच में यह भी पाया गया कि बतौर फर्जी चिकित्सक द्वारा इस अस्पताल को संचालित किया जा रहा है। प्रशासन और विभागीय अधिकारी अस्पताल संचालक सह कथित चिकित्सक से आवश्यक पूछताछ करने में जुटी है। उन्होंने बताया कि एकमात्र भर्ती उक्त जच्चा बच्चा को एम्बुलेंस से बेहतर इलाज के लिए विधिवत सदर अस्पताल मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया गया है। छापेमारी दल ने इस निजी अस्पताल को सील कर दिया है। साथ अस्पताल के मुख्य जर्जर गेट की निगरानी भी अगले आदेश तक करने की चेतावनी उपस्थित कर्मियों को दिया है। इसके बाद मरघटिया रोड में संचालित आस्था हॉस्पिटल में दल ने छापा मारकर के तथ्य और दस्तावेज की जांच पड़ताल में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *