संवाददाता कृष्णा कुमार
पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में लाखो देवी (35 वर्ष) की हत्या के मामले में पुलिस ने संदीप कुमार (26 वर्ष) को रांची रेलवे स्टेशन के पास से को गिरफ्तार किया है।
आरोपी संदीप कुमार, जो मृतका का पूर्व में शारीरिक संबंध रहा था, उसे मोबाइल में ब्लॉक लिस्ट में डालने से नाराज था।
आपको बताते चले कि
30.09.2025 की रात आरोपी ने महिला के घर में घुसकर संबंध बनाया। इसके बाद ब्लॉक लिस्ट से नंबर हटाने को लेकर विवाद और हाथापाई हुई।
महिला द्वारा पुलिस को बताने की धमकी देने पर, गुस्से में आकर संदीप ने उसे पहले पिट्टा से घायल किया और फिर लोढ़ा से कुचलकर उसकी हत्या कर दी।
हत्या के बाद आरोपी मृतका का मोबाइल और खून लगे कपड़े लेकर फरार हो गया, जिन्हें बाद में सूखे कुएँ और झाड़ी से बरामद किया गया।
आरोपी की निशानदेही पर मोबाइल, चादर, गंजी और शर्ट बरामद किए गए हैं।
अभियुक्त संदीप कुमार ने बताया कि पूर्व में लाखो देवी से उसके शारीरिक संबंध थे।
जब वह बाहर कमाने गया, तो मृतिका लाखो देवी ने उसका नंबर ब्लॉक लिस्ट में डाल दिया।
23.09.2025 को जब वह बंगाल से कमाकर लौटा, तो उसे पता चला कि लाखो देवी किसी और व्यक्ति से फोन पर बात करती है।
इसी बात को लेकर 30.09.2025 की रात उसने मौका का फायदा उठाकर घर में घुसकर सहमति से यौन संबंध बनाया।
इसके बाद ब्लॉक लिस्ट से नंबर हटाने को लेकर मृतिका लाखो देवी से हाथा-पाई शुरू हो गई।
लाखो देवी द्वारा पुलिस में रिपोर्ट करने की धमकी देने पर, गुस्से में आकर संदीप ने रोटी बनाने वाले पिट्टा से मारकर उसे घायल कर दिया और फिर घर में रखे लोढ़ा से कुच-कुच कर उसकी हत्या कर दी।
हत्या के बाद, अभियुक्त मृतका का मोबाइल और खून लगे चादर को ले गया और उन्हें पास के सूखे कुएँ में डाल दिया। खून लगे गंजी और शर्ट को झाड़ी में छिपा दिया और अगले दिन फरार हो गया।
कल पुलिस ने उसे राँची से गिरफ्तार किया…


