दशहरा पर भव्य रावण दहन विजयदशमी पर रावण दहन, बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव

Share:

सुरेंद्र डोड की रिपोर्ट

कड़ोद कलाँ

त्रिवेणी धाम शिव मंदिर प्रांगण में विजयादशमी के अवसर पर भव्य रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मैदान में सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटी और जैसे ही भगवान श्रीराम ने बाण चलाया, विशालकाय रावण का पुतला धधक उठा।

रावण दहन के साथ ही आतिशबाज़ी ने पूरे वातावरण को रोशन कर दिया। बच्चे और बड़े सभी ने बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश उत्साह के साथ मनाया।

स्थानीय प्रशासन और पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे।
लोगों ने एक स्वर में यही कहा कि रावण दहन हमें जीवन से बुराइयों को दूर करने और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर सर्जनिक नवदुर्गा उत्सव समिति के सदस्यों द्वारा दिनेश रघुवंशी कृष्णा मारू धर्मेंद्र पाटीदार गौरव पवार अभिषेक सोलंकी दीपक राठौड़ अर्पित राठौड़ शुभम राठौड़ इन सभी लोगों के द्वारा आयोजन को सफल किया गया

One Response

  1. मुलताई में कुछ बैंक, कुछ शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बिना पार्किंग के संचालित हो रहे हैं, तथा कुछ लोगों ने पार्किंग के लिए जगह बहुत कम दी है। जो वाहन पार्किंग के लिए पर्याप्त नहीं है। इससे ग्राहको को वाहन खड़े करने में बहुत परेशानी होती है। आखिर बिना पार्किंग के बैंक कैसे संचालित हो रहे हैं। ये तो नियमों का उल्लघंन हो रहा है। सड़क किनारे वाहन खड़े करने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। कई बार दुर्घटना तक हो जाती है। सरकारी जमीन पर वाहन खड़े हो रहे हैं । जबकि जिस भवन मे बैंक संचालित होती है उसकी स्वयं की पार्किंग होना जरूरी है। मुलताई में संचालित सभी बैंकों की पार्किंग व्यवस्था की जांच होना चाहिए।
    कुछ बेसमेंट बिना अनुमति के बने हैं। कुछ व्यावसायिक भवनों के नक्शे बिना पार्किंग दिए पास हुए हैं। कुछ लोगों ने सरकारी जमीन पर पक्का अतिक्रमण कर लिया है। जांच होना चाहिए।
    रवि खवसे, मुलताई (मध्यप्रदेश)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *