महामंत्री युवा प्रकोष्ठ जिला धार, मध्य प्रदेश के पद पर अर्जुन सरा हुए नियुक्त
रिपोर्टर दिपक डोडिया
तहसील बार एसोसिएशन बदनावर जिला धार, संभाग इंदौर मध्य प्रदेश के जुझारू एवं कर्मठ अधिवक्ता श्री अर्जुन सरा निवासी ग्राम कारोदा (बदनावर) को श्री साक्षी गोपाल दीक्षित प्रांतीय अध्यक्ष मध्य प्रदेश की स्वीकृति एवं राष्ट्रीय महामंत्री श्री राजेन्द्र सिंह बैस के प्रस्ताव तथा वरिष्ठ प्रांतीय महामंत्री श्री आनन्द स्वर्णकार की सहमति पर महामंत्री युवा प्रकोष्ठ जिला धार, मध्य प्रदेश मनोनीत किया गया और साथ ही अपेक्षा कि गई की श्री अर्जुन जी सरा निष्पक्ष रूप से निष्ठा पूर्वक अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन एवं संगठन के विस्तार एवं अधिवक्ता हितों के लिए सतत प्रयत्न शील रहेंगे।
श्री हरि नाथ पाठक (एडवोकेट) राष्ट्रीय अध्यक्ष संयुक्त अधिवक्ता महासंघ भारत और अन्य पदाधिकारियों द्वारा शुभकामनाए प्रेषित की गई


