डोल ग्यारस पर्व पर बगड़ी में भव्य चल समारोह, राम और कृष्ण मंदिरों से निकली डोल

Share:

बगड़ी से अंकित राठौर की रिपोर्ट

बगड़ी | डोल ग्यारस पर्व पर परंपरानुसार बगड़ी नगर में राम मंदिर और कृष्ण मंदिर द्वारा डोल का भव्य नगर भ्रमण आयोजित किया गया। आकर्षक सजावट और भक्तिमय वातावरण में निकाली गई इस डोल यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

यह चल समारोह राम मंदिर परिसर से शुरू हुआ, जो नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। रास्ते भर श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पूजा-अर्चना की और देव दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

चल समारोह की विशेष आकर्षण बजरंग दल के अखाड़े के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए रोमांचक शारीरिक करतब रहे, जिन्हें देखने के लिए नगरवासी उमड़ पड़े। डोल यात्रा में और भजन ने भक्तिरस का संचार किया।

सम्पूर्ण नगर धार्मिक रंग में रंगा नजर आया और वातावरण जयघोषों से गूंज उठा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *