भावलापाडा में राम मंदिर पर चल रही भागवत कथा का समापन

Share:

भव्य शोभायात्रा निकाली गई

धर्ममय हुआ गांव ओर ग्रामीण, डीजे के धार्मिक भजनों पर थिरके युवा महिलाएँ एवं बच्चे

रिपोर्टर दिपक डोडिया

इंद्रावल।भावलापाडा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन भव्य शोभायात्रा निकालकर समापन किया गया। श्री राम मंदिर भावलापाडा में कथा वाचक पंडित केलाश शर्मा के मुखारविंद से संगीतमय भागवत कथा कि गई।कथा के सातवें दिन बताया गया कि भगवान कृष्ण के पास सुदामा जी गए तो सुदामा को देखकर भगवान श्री कृष्ण गद-गद (ख़ुश)हो गये और भगवान ने सुदामा को सिने से लगाया व स्वयं उठकर अपने आसन पर सुदामा को बिठाया (कलश)कठौथी में जल भरकर सुदामा के पैर धोये,पैर में लगे कटे को भगवान श्रीकृष्ण ने निकाला।भागवत कथा के समापन पर हवन किया गया।जिसमें प्रदीप पवित्रा बाई कटारे सरपंच, राहुल राधा बाई सोनगरा,बलराम ममता बाई कटारे, अर्जुन शिवानी बाई कटारे,शोतन सिंह निर्मला बाई वसुनिया,सोहन संतोष बाई कटारे,बलराम निशा बाई कटारे,हवन पर बैठे थे।

कथा के समापन अवसर पर गांव में भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें डीजे पर धार्मिक भजनों को बजाया गया और ग्रामीण जनो के द्वारा कथा वाचक पंडित का भागवत पौथी के साथ सम्मान करते हुऐ चल समारोह शोभायात्रा निकाली गई गांव में शोभायात्रा के दौरान भागवत पौथी का लोगो द्वारा अलग-अलग जगह पूजन करके स्वागत सम्मान किया गया।शोभायात्रा के समापन के पश्चात सामूहिक भंडारे का आयोजन किया गया।जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण की गई।इस अवसर पर शारदा बाई कटारे,शोतन बाई, घणा बुआ,रेशम बाई कटारे,वरदी बाई, घणा बाई डिडौर,शारदा बाई वसुनिया,शारदा बाई कटारे,तेजा बाई कटारे,मैना बाई मावी,जमना बाई वसुनिया, सावित्रीबाई कटारे आदि उपस्थित मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *