तेजाजी महाराज की जन्मस्थली सुरसरा धाम राजस्थान से ग्राम बगड़ी के लिए दिव्य जोत लेकर निकले श्रद्धालु गुरुवार

Share:

बगड़ी से अंकित राठौर रिपोर्ट

लोक देवता वीर तेजाजी महाराज की महिमा और भक्ति का अनुपम उदाहरण यहां देखने को मिला है तेजाजी महाराज की जन्मस्थली सुरसरा धाम राजस्थान से ग्राम बगड़ी के लिए दिव्य जोत लेकर निकले श्रद्धालु गुरुवार को यहां नगर आगमन पर उनका जोरदार पूजा अर्चना कर स्वागत किया गया तेजा दशमी पर्व के तहत ऐसी प्राचीन मान्यता है कि वीर तेजाजी महाराज की जन्मस्थली सुरसुरा धाम से ज्योत लाकर यदि पर्व मनाया जाता है तो क्षेत्र में सुख समृद्धि में खुशहाली बनी रहती है आज यहां उनके पहुंचने पर बड़ी संख्या श्रद्धालुओं ने उनका पुष्प वर्षा कर पुष्पमाला पहनकर आगवानी की गई ढोल धमाका के साथ बगड़ी फटे से चल समारोह शुरू हुआ जो ग्राम बगड़ी पंहुचा यहां विशेष रूप से मंदिर में पूजा अर्चना कर भगवान की दिव्या ज्योत को स्थापित किया अखंड ज्योत का अपने आप में बहुत ही महत्व माना जाता है वीर तेजाजी महाराज लोक आस्था के प्रतीक माने जाते हैं मान्यता है कि उनकी जोत जहां भी पहुंचती है वहां सुख समृद्धि और शांति का वास होता है बगड़ी से अंकित राठौर रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *