” रिंगनोद गौशाला में मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए हुआ गोवंश शिविर का आयोजन “

Share:

रिंगनोद पवन राठौर की रिपोर्ट

दिनांक 28 अगस्त 2025 गुरुवार को लम्पी वायरस से बचाव हेतु श्री श्याम सार्वजनिक गौशाला समिति एवं पशु चिकित्सालय रिंगनोद के स्टाफ द्वारा डॉक्टर राकेश सिसोदिया डिप्टी डायरेक्टर पशुपालन एवं डेयरी विभाग एवं डॉ दिलीप गामड़ V.E.O. सरदारपुर के निर्देशानुसार श्री श्याम सार्वजनिक गौशाला में गोवंश को लंपी वायरस तथा मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए डॉक्टर दीपक बामनिया पशु चिकित्सा सहायक सल्यज्ञ पशु चिकित्सालय रिंगनोद, A.V.F.O. दिनेश बघेल, गोविंद यादव एवं गौशाला समिति के हरजी हामड़, टीकम काग, कमल मोलवा, पारस भाबर एवं अन्य सदस्यों के सहयोग से गोट फोक्स वैक्सीन एवं टैगिंग टीकाकरण का कार्य किया गया।


श्री श्याम गौशाला समिति सदस्यों के सेवा भाव एवं सक्रियता से गौशाला का कुशलता पूर्वक संचालन किया जा रहा है जिससे प्रेरित होकर दानदाता गौशाला में हरी घास, चारा, खली , धन राशि आदि समय-समय दान देकर सहयोग करते हैं। वही ग्रामीण जन बच्चों का जन्मदिन, पर्व, त्योहार पर गौशाला में आकर गौ सेवा कर आनंदित होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *