“प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रिंगनोद पर 40 व नेत्रदान पखवाड़ा मनाया गया “

Share:

रिंगनोद से पवन राठौर की रिपोर्ट

सरदारपुर – सिविल हॉस्पिटल सरदारपुर के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रिंगनोद पर 40 वा नेत्र दान पखवाड़ा गुरुवार 28 अगस्त को डॉक्टर सौरभ बोरासी नेत्र रोग विशेषज्ञ धार एवं डॉ अरुण मोहरानी मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी सिविल हॉस्पिटल सरदारपुर के मार्गदर्शन में मनाया गया जिसमें नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसका विधिवत उद्घाटन डॉक्टर शिवम जांगड़े और डॉ राहुल हामड़ मेडिकल ऑफिसर रिंगनोद द्वारा किया गया जिसमें 27 नेत्र रोगियो का परीक्षण एस के पाराशर नेत्र चिकित्सा सहायक सरदारपुर द्वारा किया गया जिसमें सभी नेत्र रोगियों को निशुल्क दवाई एवं निशुल्क चश्मा बुजुर्गों को दिए गए नेत्रदान महादान का महत्व मीटिंग रख के सभी वरिष्ठ ग्रामीण जन को समझाया गया एवं गांव के वरिष्ठ श्री नानालाल जी पाटीदार ईश्वर पाटीदार और अन्य 5 व्यक्तियों ने नेत्रदान संबंधित फार्म भरे नेत्र परीक्षण शिविर में 6 मोतियाबिंद मरीज पाए गए जिन्हें आगामी नेत्र शिविर में ऑपरेशन हेतु प्रेरित किया गया ।


शिविर के पश्चात माध्यमिक विद्यालय रिंगनोद में सभी छात्र-छात्राओं का नेत्र परीक्षण किया गया एवं नेत्रदान रैली का आयोजन डॉक्टर शिवम जांगड़े एवं डॉ राहुल हामड़ एवं समाजसेवी ईश्वर मिस्त्री ने हरी झंडी दिखाकर हॉस्पिटल से रैली को रवाना किया जो प्रमुख मार्ग होते हुए अस्पताल पर समाप्त हुई ।
स्कूल में 9 छात्रों को दृष्टि दोष पाया गया जिन्हें आगामी माह में निशुल्क चश्मा शासन की योजना अनुसार दिए जाएंगे नेत्रदान पखवाड़ा यह लोगों को मरने उपरांत नेत्रदान के लिए प्रेरित करने और कॉर्निया से होने वाले अंधेपन के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए एवं देशव्यापी अभियान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *