कोद में साढ़े सात करोड लॉगत से बने नवीन अस्पताल भवन का कल होगा लोकार्पण

Share:

केंद्रीय मंत्री ठाकुर व प्रभारी मंत्री विजयवर्गीय होंगे अतिथि,

कानवन व बिड़वाल में बने नवीन छात्रावास भवनो का भी करेंगे लोकार्पण,

दिपक डोडिया 9131749608

बदनावर। कोद में 7 करोड़ 38 लाख रुपए की लागत से तैयार तीन मंजिला अस्पताल भवन का लोकार्पण रविवार को समारोहपूर्वक किया जाएगा। साथ ही इसी दिन कानवन में 4 करोड़ 26 लाख लागत से तैयार हुए आदिवासी सीनियर बालक छात्रावास भवन व बिड़वाल में 4 करोड़ 27 लाख लॉगत से बने आदिवासी सीनियर बालक छात्रावास भवन का भी लोकार्पण होगा। आयोजन में अतिथि केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सांवित्री ठाकुर, नगरीय प्रशासन मंत्री व धार जिले के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेडा, प्रदेश के पूर्व उद्योग मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव, भाजपा जिलाध्यक्ष महंत निलेश भारती समेत अन्य जनप्रतिनिधि रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां चल रही है।

गांव कानवन में बने छात्रावास भवन का सुबह 11 बजे लोकार्पण होगा। इसके पश्चात इस भवन को बच्चों के सुपुर्द किया जाएगा। यहां के बाद सभी अतिथि दोपहर साढ़े 12 बजे बिड़वाल पहुंचेगे। वहां भी समारोहपूर्वक नवीन छात्रावास भवन का लोकार्पण किया जाएगा। इसके बाद दोपहर ढाई बजे कोद में बने नवीन अस्पताल भवन का लोकार्पण किया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां चल रही है। जिला पंचायत सदस्य विक्रम पटेल, भाजपा के कानवन मण्डल अध्यक्ष दिलीपसिंह सोलंकी व बिड़वाल मण्डल अध्यक्ष सन्तोष ढोलकिया ने बताया कि तीनों आयोजन को लेकर तैयारियां चल रही है। भाजपा शासन में यह बड़ी सौगात मिलने जा रही है।

इस अस्पताल भवन से कोद समेत करीब 20 गांवों की 16 हजार आबादी को इससे सुविधा मिलेगी। अस्पताल में 30 बिस्तर की सुविधा होगी। लोकार्पण पश्चात स्वास्थ्य विभाग यहां पर्याप्त स्टाफ और डॉक्टरों की नियुक्ति करेगा। इस अस्पताल भवन की सौगात पूर्व उद्योग मंत्री राजवर्धनसिह दत्तीगांव के अथक प्रयासों से मिली थी। पहले कोद में 6 बिस्तर का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ही था। जिसके 30 बिस्तर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन के बाद इसका नवीन भवन तैयार हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *