दिपक डोडिया 9131749608


बदनावर। नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष जोशी ने निवर्तमान अध्यक्ष एवं वरिष्ठ सदस्य कमल किशोर जी पाटीदार से पद ग्रहण किया। इसके पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीथमपुर से धार तक सेकडो वाहनों के साथ कांग्रेस का झंडा लहराते हुए हजारों लोगों की मौजूदगी में वाहन रैली निकाली गई। तथा जेएमडी गार्डन धार में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में बदनावर विधानसभा से विधायक भंवरसिंहजी शेखावत के मार्गदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए!
धार जिला कांग्रेस नवनियुक्त अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी जी का पीथमपुर से धार के बीच में कई कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। वाहन रैली में प्रमुख रूप से नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ,सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल, निवृतमान जिला अध्यक्ष कमल किशोर पाटीदार, सहित जिले में कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद थे।

कांग्रेस धार जिला मीडिया प्रभारी महेश पाटीदार ने बताया कि गुरुवार को नव नियुक्त कांग्रेस धार जिलाध्यक्ष स्वतंत्र जोशी ने कांग्रेस भवन बस स्टैंड धार पर पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के दौरान जैतपुरा से बस स्टैंड धार तक वाहनों की लंबी कतार लगी देखी गई। स्वतंत्रता जोशी के जिला अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह का संचार हुआ दिखाई दिया। बरसते पानी में प्रातः 10 बजे से लगाकर शाम 7 बजे तक हजारों लोगों की मौजूदगी से यह आभास होता है कि कांग्रेस अब जमीन पर दिखाई देने लगी है। तथा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार,बदनावर विधायक भंवर सिंह शेखावत, संगठन प्रभारी रघु परमार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुजीब कुरैशी, सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल, जिला अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी, निवृत्तमान जिलाध्यक्ष कमलकिशोर पाटीदार, पांचीलाल मेडा,राधेश्याम मुवेल सहित सभी वक्ताओं ने अपने ओजस्वी उद्बोधन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा प्रदान की।
बदनावर विधायक भंवरसिंह शेखावत के मार्गदर्शन में विधानसभा क्षेत्र से वरिष्ठ कांग्रेस सदस्य कमलसिंह पटेल, वरिष्ठ नेता निरंजनसिंह पवार, आशीष भाकर आत्माराम जाट, कमलसिंह सिसोदिया, महेश पाटीदार, साजिद खान, सोनू जाट, मनोहर मकवाना, संजय भूरिया, जितेंद्र डावर , अश्विन पाटीदार, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष कृष्णा पवार, चेतन सिंह बना, दिनेश रघुवंशी, राजेश राठौड़, अनिल जैन, साकिर खान, तरुण जाट, राकेशसिंह कलसाडा, राजेंद्र जाट, आसाराम मालवीय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। वाहन रैली एवं कार्यकर्ता समेलन मे जिला कांग्रेस कमेटी, जिला किसान कांग्रेस, सेवादल, महिला कांग्रेस, पिछडा वर्ग प्रकोश्ठ, व्यापारी प्रकोश्ठ, बुथ प्रबंधन प्रकोश्ठ,युथ कांग्रेस, एनएसयुआइ सहीत कांग्रेस के सभी संगठन के पदाधिकारी भी मौजूद थे ।


