
टांडा(धार) – मुकेश (धनराज) राठौड़
टांडा(धार)- रविवार को टांडा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत काकडकुआँ के अंतर्गत धोगधयडी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। काकड़कुआ के सरपंच ठाकुर सिंह मीनावा ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव के कमरू पिता सेकड़िया उम्र 56 वर्ष दोपहर करीब 3 बजे जंगल मे पत्नी एवं बेटे के साथ पशु चरा के लौट रहा था तभी अचानक कमरू के ऊपर बिजली गिर गई एवं उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कमरू के बेटे ने घटना की जानकारी सरपंच को दी जहा ग्रामीण टांडा अस्पताल लेकर आए यहां डॉ नितिन श्रीवास्तव ने उसे मृत घोषित किया। जानकारी के अनुसार घटना के वक्त तेज बारिश हो रही थी। वहीं उक्त घटना की खबर मिलते ही गंधवानी विधानसभा से विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मृतक के परिजन को 20 हजार की आर्थिक सहायता की घोषणा की एवं शासन प्रशासन से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।


