
रिपोर्टर हितेश वर्मा
टांडा(धार)- नगर में शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नरसिंह मंदिर,राम मंदिर,आई माता मंदिर व प्राचीन घाटीवाले शिवालय में भगवान का मनमोहक श्रंगार किया गया। रात 12:00 बजे मंदिरों में शंख ध्वनि के साथ भगवान की आरती उतारी गई। जयकारे लगाए गए। लड्डू गोपाल को पालने में झुलाया गया। छोटे छोटे बालक बालिका राधा कृष्णा बनकर मंदिर पहुचे। मंदिर के भजन-कीर्तन हुए। भगवान श्री कृष्ण को पंजेरी,माखन मिश्री,पंचामृत एवं मेवा मिष्ठान का भोग लगाया गया। जन्माष्टमी के अवसर पर राम मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया, लड्डू गोपाल को छप्पन भोग लगाया गया। वही प्राचीन घाटी वाले शिवालय में भी इस वर्ष जन्माष्टमी की धूम रही भगवान भोलेनाथ का श्रीकृष्ण के स्वरूप में मनमोहक श्रृंगार किया गया। लड्डू गोपालजी का पंचामृत अभिषेक किया गया। यहां भी भगवान को 56 भोग लगाया गया।रात 12:00 बजे जन्मोत्सव आरती में सैकड़ो भक्त पहुंचे।


