बदनावर – भंवर सिंह शेखावत विधायक बदनावर
बदनावर विधायक भंवरसिंह शेखावत ने रविवार को दोपहर 3 बजें विधायक कार्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस कर मिडीया से बात करते हुए कहा की फसल बिमा की राशी जो किसानों को मिली है। उसमें भारी घपलेबाजी की गई है
शेखावत ने कहां की जो प्रिमियम किसानों ने भरी थी।उतनी राशी भी फसल बिमा के नाम पर किसानों को प्राप्त नहीं हो पाई।
विधायक शेखावत ने धार जिला कलेक्टर प्रियंक मिश्रा को भी लिखीत में दिया है।फसल बीमा का जो पैसों का वितरण हुआ है।उसकी पुनः जांच करवाई जाए। किसानों को भारी नुकसान हुआ है किसानों में आक्रोश है।भरपाई नहीं हो रही है।बिमा कंपनीयों ने लुट नहीं डकैती का काम शुरू कर दिया है। इतनी बड़ी खुली डकैती जनता के पैसे के साथ की जा रही है।पहले कभी ऐसी लुट नहीं देखी गई।ये धार जिले की बात नहीं बता ये पुरे मध्यप्रदेश की बात है।प्रदेश के अंदर किसानों में भारी आक्रोश है बीमा कंपनियों ने जितना पैसा प्रीमियम का लिया उतना पैसा फसल बीमा के माध्यम से किसानों को नहीं पहुंचाया।इसमें बहुत भारी भ्रष्टाचार हुआ है। कंपनी का कहना है।साब ठेका देने के पहले काफी पैसा दे दिया गया पैसा लेकर सरकार ने बीमा कंपनी को ठेका दिया पहले पैसा दे दिया अब किसानों को कैसे देंगे ।मुख्यमंत्री मोहन यादव को इसकी जांच करवाना चाहिए। पुरे प्रदेश में जांच होना चाहिए और खास करके धार जिले की यह आदिवासी बाहुल्य जिला है।हमारे यहां के किसान आदिवासी हैं इनकी जो राशि डली है। किसी किसान को बारह रुपए रुपए ,किसी को सात रुपए,किसी को 8 रुपए राशि मिली है। इसमें लेन-देन हुआ है, कंपनियों ने डकैती का काम किया है जनता व किसानों का पैसा लूटा जा रहा है।किसान की फसल खराब हुई है अति वृष्टि से बीमा का आकलन गलत तरीके से किया गया बीमा कंपनियों ने अपनी मर्जी से आंकड़े भर लिए ना खेत पर गए ना किसानों के पास गए हमारा राजस्व के अमले की जवाबदारी है फसले खराब होने पर राजस्व अमला जिसमें तहसीलदार आर आई पटवारी लगते हैं। उन लोगों ने फिर क्या किया किसान तो ठगा गया और इसलिए इसकी पूरी जांच की जाना चाहिए।किसानों को राहत देने का काम मुख्यमंत्री मोहन यादव को करना चाहिए जिन किसानों की फसले खराब हुई है उनको बराबर की राशि दिलाई जाए। सरकार से हम आग्रह करते हैं साथ ही कहा कि जिन बीमा कंपनियों को ठेका देते हैं ।उस पर लेनदेन बंद करें आपके अधिकारी जरूरत से ज्यादा पैसा पहले ही घुस में ले लेते हैं इसलिए बीमा कंपनियां किसानों को परेशान करती है ।इसमें भारी भ्रष्टाचार हुआ है इसलिए इसकी जांच हो, फिर जांच होकर फिर से किसानों के खातों में पैसा पहुंचा जाए यह हमारी मांग है।इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश होती जिला पंचायत सदस्य अशोक डावर जनपद सदस्य परितोष सिंह राठौर(बंजी बना) साजीद खान आदी के साथ ही कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
जानकारी निज सहायक आर.पी. सिंह ने दी।


