स्वतंत्रता या आजादी के बहुत मायने है जीवन मे । सैनिक – श्याम पाटीदार

Share:

BADNAWAR-      आजादी या स्वतंत्रता या स्वाधीनता इस शब्द के कितने ही पर्याय हम ले ले । लेकिन सामान्य जीवन मे इसके बहुत मायने है ।  हमारे पास कुछ नही है, लेकिन स्वतंत्रता है तो कुछ भी करने हेतु स्वतंत्र है बस दैनिक जीवन मे अनुशासन के साथ हम आजादी के साथ देश केे विकास मे अमूल्य योगदान देकर अपना जीवन सार्थक कर सकते है । उक्त विचार भारतीय सेना मे कार्यरत सैनिक श्याम पाटीदार रूपाखेडा ने 79 वे स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे श्री अंबिका आदर्श अकादमी के.जी.से कालेज मे व्यक्त किये । स्वाधीनता दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री पाटीदार परमार्थिक एवं शैक्षणिक न्यास बदनावर के अध्यक्ष मोहनलाल डेडी,खाचरौदा ने की । डॉ. अजय पाटीदार मेडिकल आफिसर श्री सरदार पटेल हास्पीटल कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि रहे । श्री पाटीदार परमार्थिक एवं शैक्षणिक न्यास अध्यक्ष मोहनलाल जी डेडी ने ध्वजारोहण कर विद्यालयीन स्काउट/गाईड एवं रासेयो स्वयंसेवको की सलामी ली । परेड का नेतृत्व छात्रा रितिका पाटीदार ने किया एवं संयोजन खेल शिक्षक दिलीप परमार एवं गोपाल प्रजापत ने किया । ध्वजारोहण कार्यक्रम को श्री अंबिका आदर्श विद्यालय समिति अध्यक्ष कृष्णकांत पाटीदार ने संबोधित कर अनादि काल से वर्तमान समय तक भारतीय सनातनी परंपरा को महान बताकर देश की उपलब्धियो को इससे जोडा । उन्होने विद्यार्थियो अपनी पांरपरिक जडो को सम्हालते हुए आगे बढने का आव्हान किया । कार्यक्रम मे उपस्थित अतिथियो का स्वागत गुरूप्रीतसिहं सलूजा मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अंबिका आदर्श अकादमी, रविन्द्रकुमार शर्मा प्राचार्य श्री अंबिका आदर्श महाविद्यालय, कमलेश बैरागी प्राचार्य श्री अंबिका आदर्श उ.मा.विद्यालय, श्रीमती पूनम पंवार प्राचार्य श्री सरदार पटेल विद्यापीठ ने तिरंगा एवं रासेयो बैच लगाकर किया । स्वागत भाषण महाविद्यालय प्राचार्य रविन्द्रकुुमार शर्मा ने दिया । स्वाधीनता दिवस कार्यक्रम मे मनोज सोमानी पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा एवं रजनीश मालवीय पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं पत्रकार धर्मेंद्र अग्निहोत्री एवं विनय नाहर भी उपस्थित हुए । ध्वजारोहण पश्चात  जितेंद्र शर्मा उपप्राचार्य श्री अंबिका आदर्श विद्यालय के नेतृत्व में हुई प्रभातफेरी एवं तदुपंरात हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमो मे तीनो ईकाईयों के विद्यार्थियो ने अपनी सांस्कृतिक कला की छाप छोड़ी । विद्यापीठ एव विद्यालय की झांसी की रानी वाली प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया । इस अवसर पर विद्यार्थियो ने भाषण-राष्ट्रीय गीतो से आजादी के वीर सपूतो को अपने श्रद्धासुमन भेंट किये । विद्यालय कोषाध्यक्ष कन्हैयालाल पाटीदार ने अपने उद्बोधन में आजादी की लड़ाई में सम्मिलित वीर सपूतो को जोशीले अंदाज मे श्रद्धांजली देकर भारत माता एवं वंदे मातरम के उद्द्योष लगाने को मजबूर कर दिया । कार्यक्रम का संचालन न्यासी दशरथ पाटीदार, शिक्षक प्रशांतसिहं पंवार, महेश जामुन ने किया । अंत में आभार कमलेश बैरागी प्राचार्य विद्यालय ने व्यक्त किया । इस अवसर पर समाजसेवी प्रकाश पाटीदार परवलिया (थांदला) ,पूर्व छात्र अग्निवीर सूरज चौहान भी विशेष रूप से उपस्थित रहे । लंबे लेकिन अनुशासित इस कार्यक्रम मे श्री अंबिका आदर्श महाविद्यालय से श्री दिनेश पटेल  बिड़वाल अध्यक्ष, गोपाल पाटीदार तिलगारा सचिव, श्री गोपाल सेठ खेडा कोषाघ्यक्ष, श्री अंबिका आदर्श विद्यालय से नारायण पटेल रानीपुरा अध्यक्ष, प्रेमनारायण पाटीदार सचिव, कन्हैयालाल पाटीदार रूपाखेडा कोषाध्यक्ष, श्री सरदार पटेल विद्यापीठ गणपतलाल पाटीदार बदनावर अध्यक्ष, राजेश होती बदनावर सचिव, अजय छपनिया जलोदिया कोषाध्यक्ष, बस समिति से तेजकरण चावडा कोद अध्यक्ष, राजेश पाटीदार अमोदिया सचिव, कैलाश पापाजी गाजनोद कोषाध्यक्ष, श्री उमिया कन्या छात्रावास से रामेश्वरजी  ढोलाना अध्यक्ष, आनंदीलाल छपनिया जलोदिया सचिव, पूनमचंद पाटीदार बखतपुरा  कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ न्यासी नाथूलाल धोल तिलगारा,जगदीश पटेल जालमपुरा, बद्रीलाल पाटीदार रूपाखेडा, रतनलाल पाटीदार केन्द्रफांटा, मोतीराम पाटीदार ढोलाना, महेश मुकाती ढोलाना, श्रीकिशन पाटीदार खेडा, श्री रामचंद्र पाटीदार खेडा, जगदीश छपनिया कोद, संजय पटेल रानीपुरा, हवतीलाल पाटीदार रतनपुरा, बाबूलाल पाटीदार जलोदिया, डॉ.मोहितसिहं चौहान सलाहकार सदस्य आदि उपस्थित थे । उपरोक्त जानकारी  रासेयो कार्यक्रम अधिकारी समरथ सोलंकी के द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *