रिंगनोद से पवन राठौर कि रिपोर्ट
सरकारी स्कूल से रेड क्रॉस एवं स्काउट, गाइड ढोल वादन के साथ स्कूली बच्चों कि प्रभात फेरी ग्राम पंचायत भवन, बस स्टैंड पर पहुंचने पर सरपंच श्रीमती नेहा मौर्य एवं उपसरपंच यशोदा बाई सोलंकी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का पूजन कर झंडा वंदन किया।
आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था पर नंदकिशोर सोलंकी ने, शा.उ.मा. विद्यालय में संस्था प्राचार्या श्रीमती सोना मौर्य ने, पुलिस चौकी पर प्रभारी गुलाब सिंह बहिड़ीया ने, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर शिवम् जांगड़े ने, भारत माता मंदिर पर रामु भाबर ने, मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी कार्यालय पर परीक्षण सहायक पप्पू बघेल ने, नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालिका छात्रावास पर अधीक्षिका श्रीमती कमला काग ने, टोल टैक्स पर सरपंच एवं उपसरपंच ,सहित क्षेत्र के निजी व सरकारी संस्थानों पर हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा के तहत राष्ट्रीय ध्वज लगाकर राष्ट्रीयता से ओतप्रोत कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ आजादी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया एवं मिठाई वितरीत की गई।
वहीं समीप के गांव गुमानपुरा में ग्राम पंचायत भवन पर सरपंच श्रीमती सुमन पूनम चंद वास्केल ने झंडा वंदन किया।


