रिंगनोद से पवन राठौर कि रिपोर्ट
धार जिले के रिंगनोद के सदर बाजार स्थित शिव शक्ति अंबिका मंदिर परिसर में आजादी पर्व कि संध्या पर प्रति मंगलवार को रात्रि 8:00 बजे गांव के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा आयोजित संस्कार की पाठशाला के तहत श्री हनुमान चालीसा पठन , पाठ की द्वितीय वर्षगांठ धार्मिक सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीयता से ओतप्रोत हर्षोल्लास के साथ मनाई गई , इस दौरान पांच धाम एक मुकाम राजगढ़ बावड़ी मंदिर के प्रसिद्ध पंडित हेमंत भारद्वाज, एवं पंडित गिरिराज व्यास ने बच्चों द्वारा आयोजित श्री हनुमान चालीसापाठ के सफल आयोजन के द्वितीय वर्षगांठ की सराहना करते आशीर्वचन दिए , आयोजन के दौरान हो रही बारिश के चलते कार्यक्रम को समिप के श्रीराम बड़ा मंदिर में आयोजित होने पर बच्चों, अभिभावक सहित सैकड़ो की संख्या में भक्तजन मौजूद थे , वही समापन अवसर पर भगवान श्री हनुमान जी एवं भारत माता की आरती के पश्चात महाप्रसादी वितरित की गई ।


