“डॉक्टर एस के पाराशर का उत्कृष्ट कार्य करने पर हुआ सम्मान”

Share:

सरदारपुर से पवन राठौर की रिपोर्ट

15 अगस्त 2025 को जिला मुख्यालय पर श्री एस के पाराशर नेत्र चिकित्सा सहायक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरदारपुर को प्रतिवर्षानुसार राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत शासन द्वारा दिए गए मोतियाबिंद मरीजों के लक्ष्य की शत प्रतिशत पूर्ति एवं स्कूल के छात्रों का नेत्र परीक्षण कर शासन की योजना अनुसार दृष्टि दोष बाधित छात्रों के निशुल्क चश्मा वितरण किए जाने पर,इन्हें जिला मुख्यालय पर 15 अगस्त 2025 को जिले के प्रभारी मंत्री माननीय कैलाश विजयवर्गीय एवं माननीय निलेश भारती जिला भाजपा अध्यक्ष एवं डॉक्टर आर के शिंदे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी धार ने उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया सभी स्वास्थ्य विभाग कर्मचारीयों के बधाई प्रेषित की आम जनता में हर्ष की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *