आलीराजपुर धार ओर अलीराजपुर के 50 यात्रियों ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन

Share:

आलीराजपुर से ब्यूरो पियुष राठौड़

धार/अलीराजपुर, 9 मई 2026: को धार और अलीराजपुर जिले के 50 श्रद्धालुओं के एक जत्थे ने आज बाबा केदारनाथ के दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया।

यात्रा में शामिल सभी यात्री सुबह 6 बजे केदारनाथ धाम पहुंचे और विधि-विधान से बाबा का जलाभिषेक किया। दर्शन के बाद यात्रियों ने “हर-हर महादेव” और “जय बाबा केदार” के जयकारे लगाए।

जत्थे के प्रमुख ने बताया कि यात्रा 22 अप्रेल को अलीराजपुर से शुरू हुई थी।वैष्णो देवी हरिद्वार, ऋषिकेश, गुप्तकाशी एवं अनेक धर्म स्थल होते हुए दल केदारनाथ पहुंचा। रास्ते में मौसम साफ रहा और प्रशासन की व्यवस्थाएं भी बेहतर रहीं।

यात्रियों ने बताया कि बाबा के दर्शन कर मन को असीम शांति मिली। सभी ने प्रदेश में अच्छी बारिश और किसानों की खुशहाली की कामना की। यह जत्था 11 मई को बद्रीनाथ धाम के लिए रवाना होगा।

नोट: केदारनाथ धाम के कपाट इस साल 26 अप्रैल 2026 को श्रद्धालुओं के लिए खोले गए थे। चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *