थाना बदनावर जिला धारद्वारा प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री पर सख्त कार्रवाई

Share:

बदनावर संवाददाता दिपक डोडिया

दिनांक 12.01.2026 दिन सोमवार को शाम 7.00 बजे श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मयंक अवस्थी जी के निर्देशानुसार श्रीमान एसडीओपी महोदय बदनावर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अमित सिंह कुशवाह के नेतृत्व में टीम गठित कर बदनावर कस्बे के पतंग व मांझा बेचने वाले सभी दुकानदारों की दुकानों की तलाशी अभियान चल रहा था जिसमें आज मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि 34 न. पर 01 दुकान में चाइनीज मांझा बेचा जा रहा है सूचना प्राप्त होने पर टीम द्वारा दबिश दी गई 34 न. पर श्री श्याम ऑनलाइन डिस्पोजल सेंटर के मालिक नारायण मकवाना पिता अमरसिंह मकवाना निवासी नेपावली राजोद की दुकान से चाइनीज मांझे के 03 सील बंद बंडल बरामद हुए जिन्हें जप्त कर मय आरोपी के थाने लाया गया वैधानिक कार्रवाई की जा रही है
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अमित सिंह कुशवाह,सहायक उनि. सुरेश सिंह कुशवाह, प्र.आर.योगेश शर्मा ,सचिन जाट,धर्मेंद्र राजावत ,हरिमोहन त्यागी ,विवेक दुबे का सराहनीय योगदान रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *