दिनांक 09/10/25 ग्राम पंचायत डोंगरगांव द्वारा लगाए गए मियावाकी प्लांटेशन का अवलोकन करने लाइवलीहुड वेंचर फ्रांस से एक दल आया था।

Share:

रिपोर्ट नरेन सिरवी

दिनांक 09/10/25 ग्राम पंचायत डोंगरगांव द्वारा लगाए गए मियावाकी प्लांटेशन का अवलोकन करने लाइवलीहुड वेंचर फ्रांस से एक दल आया था। जिसमें लाइवलीहुड वेंचर के सीईओ एरिक सूबेईरान और पियरे ब्लॉच शामिल थे, साथ ही ट्रांसफॉर्म रूरल ऑफ इंडिया के हेड अशोक कुमार दिल्ली, उत्तर प्रदेश हेड गौरव मिश्रा, मध्य प्रदेश हेड राजेश सिंह, अमित कुमार, यशपाल पटेल और संजय भूरिया उपस्थित थे। इन्होंने ग्राम पंचायत डोंगरगांव द्वारा पर्यावरण के क्षेत्र में उठाए गए कदमों की प्रशंसा की और कार्बन क्रेडिट से ग्राम को भविष्य में होने वाली आय के बारे में जानकारी दी। ग्राम पंचायत डोंगरगांव द्वारा मियावाकी पद्धति से लगाए गए एक एकड़ में 4000 पौधे एक साल के भीतर 15 फीट से अधिक ऊंचाई के हो गए है। जो ग्राम की आक्सीजन बैंक बन गए है। फ्रांस से आए दल ने बंजर भूमि पर इस तरह के अनूठे प्रयोग को देख कर प्रसन्नता जाहिर की। ग्राम के उपसरपंच प्रतिनिधि ललित पाटीदार ने ऑनलाइन माध्यम से जुड़ कर प्लांटेशन के बारे दल को अवगत करवाया। उन्होंने दल को बताया कि ग्रामवासियों के सहयोग से 1 एकड़ भूमि पर मियावाकी पद्धति से 4000 पौधे और 1 एकड़ में हाइब्रिड सीताफल के पौधे पंचायत द्वारा मनरेगा योजना के अंतर्गत लगाए गए है जो शतप्रतिशत जीवित है। इन्हें आधुनिक ड्रिप तकनीक से पानी दिया जाता है। यह पौधे निकट भविष्य में ऑक्सीजन और फल देंगे। टी आर आई एफ संस्थान द्वारा डोंगरगांव मॉडल को देश में अन्य जगह भी लागू किया जाएगा। इस दौरान ग्राम पंचायत सरपंच लीला बाई मुनिया, सहायक सचिव शिला पाटीदार, मोबलाइजर रोशनी पाटीदार, नितेश पाटीदार, रवि और अनिल उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *