“शारदेय नवरात्री की तैयारियों को लेकर शिव शक्ति अंबिका गरबा मंडल की बैठक संपन्न”

Share:

ब्यूरो प्रमुख सरदारपुर – पवन राठौर

दिनांक 22 सितंबर 2025 से 1 अक्टूबर 2025 तक मनायें जाने वाले मां नवदुर्गा उत्सव को लेकर क्षेत्र में तैयारियां शुरू हो चुकी है।
रिंगनोद के श्री शिव शक्ति अंबिका मंदिर, श्रीचारभुजानाथ वंश सुथार समाज मंदिर प्रांगण में श्री चारभुजा नवदुर्गा समिति द्वारा, श्रीनागेश्वरी माता मंदिर, मां चामुंडा मंदिर, श्रीयोग माया मंदिर, जवखेड़ी गेट सहित कई स्थानों पर डांडिया रास सहित धार्मिक आयोजन होते है, आयोजन को लेकर कार्यकर्ता गण सक्रियता से जुटे हुए हैं।
इसी कड़ी में रिंगनोद नगर के सदर बाजार स्थित श्री शिव शक्ति अंबिका गरबा मंडल के सदस्यों ने जहां पर पर्व को प्रमुखता के साथ मनाया जाता है,मंदिर में मां की आराधना के साथ 9 दिनो तक सिलसिलेवार घट स्थापना के साथ, प्रतिदिन विभिन्न जोड़ो द्वारा महा आरती, महाप्रसादी, कांकड़ा आरती, कन्या भोज, महास्वांग, पांडाल परिसर को विद्युत लड़ियों एवं साज सज्जा से श्रृंगारित कर पर्व को आयोजित करने के लिए युवा वर्ग की अति महत्वपूर्ण मीटिंग रखी गई , जिसमें पर्व उत्साह पूर्वक मनाने के लिए निर्णय लिए गए।
शिव शक्ति अंबिका मंदिर में दुर्गा सप्तशती पाठ पंडित रजनीश शर्मा द्वारा किया जाएगा और महा आरती पंडित दिनेश शर्मा के सानिध्य में बाल पंडित मनु व्यास द्वारा संयुक्त रूप से की जाएगी।
रिंगनोद के प्रसिद्ध पंडित गिरिराज व्यास ने बताया कि इस वर्ष मां का पर्व एवं आराधना का क्रम 10 दिनों तक चलेगा। इस बार की नवरात्रि 10 दिनों की होकर मां अपने भक्तों को सुख समृद्धि का आशीर्वाद देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *