बगड़ी से अंकित राठौर की रिपोर्ट
दिग्ठान शारदेय नवरात्र में मालवा की वैष्णो देवी दिगठान वाली माता की चुनरी यात्रा को लेकर हिंदू उत्सव समिति की वृहद बैठक बालाजी गार्डन में संपन्न हुई, जिसमें गांव-गांव से हिंदू उत्सव समिति के सदस्यों एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति की उपस्थिति रही। बैठक को मार्गदर्शन हेतु मुख्य वक्ता के रूप में भागवत आचार्य श्री विजयकृष्ण जी शास्त्री, एवं ग्राम भारती जिला संयोजक श्रीमती अमृता भावसार उपस्थित हूए। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन कर माता जी का पूजन अर्चन किया गया इसके पश्चात मंचीय कार्यक्रम प्रारंभ हुआ जिसमे अतिथि परिचय, एवं की महिमा मंदिर के इतिहास से दिनेश जी कुशवाहा ने अवगत कराया। इस अवसर पर मंच पर वरिष्ठ समाजसेवी समंदर सिंह पटेल, माता मंदिर पुजारी मिश्रा जी, जितेन्द्र जोशी, धार जिला कार्यवाह तरुण राठौर, एवं सहकार्यवाह प्रेम जी चौधरी हिंदू उत्सव समिति संयोजक दिलीप पटेल विराजमान थे।
*शौर्य से चमक रहा है सूर्य स्वाभिमान का-अमृता ददी
ग्राम भारती जिला प्रमुख श्रीमती अमृता भावसार ने अपने उद्बोधन ने कहा कि यहां विराजित माता की तीनों रूपों के दर्शन कर शक्ति शौर्य की अनुभूति होती है,शक्ति का जागरण जब होता है तो शव भी शिव बन जाता है, शक्ति जब जागृत होती है तो परम वैभव की राष्ट्र की बात होती है, अपने जीजाबाई का उदाहरण देते हुए बताया कि माताएं शिवाजी जैसे पुत्र का निर्माण करें, मातृशक्ति अपने महान गौरवशाली इतिहास संस्कृति पर गर्व कर आने वाली पीढ़ी को अपनी संस्कृति का दर्शन कराये, शक्ति के बिना सामर्थ्यशाली समाज राष्ट्र की कल्पना नहीं की जा सकती।
*माता का पूर्ण स्वरूप में यहां विराजित होना सौभाग्य- शास्त्री जी
भागवताचार्य एवं हिंदू उत्सव समिति के संरक्षक विजयकृष्ण जी शास्त्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि हिंदू उत्सव समिति ने समाज की चेतना को जागृत किया है, जब तक संसार में शक्ति है तब तक संसार है, शक्ति के बाद ही शिव आए हैं, पूरे भारतवर्ष में माता के 108 शक्तिपीठ है, जहां माता के अलग-अलग अंगों के दर्शन होते हैं, हम सौभाग्यशाली है की मां अपने पूर्ण स्वरूप मैं विराजित होकर हमारा कल्याण कर रही है। विदेशी आक्रांता अकबर ने हमारे कहीं मंदिर मानबिन्दुओं को नुकसान पहुंचाया, इनके विध्वंस का जवाब हमने निर्माण से दिया है जो सोमनाथ मन्दिर में हम देख सकते है। आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए हिंदू समाज को समरस संगठित होना ही होगा। इस अवसर पर बैठक सभागृह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विभाग सहकार्यवाह हरिराम कपासिया, विभाग कुटुंब सह प्रबोधन भेरुजी पटेल एवं हिंदू जागरण मंच जिला संयोजक हरिसिंह रघुवंशी उपस्थित रहे। उद्बोधन के पश्चात समिति का विस्तार करते हुए इंदर सिंह कुंवरसी को हिंदू उत्सव समिति के सहसंयोजक की घोषणा मंच से की गई, जितेंद्र पटेल बिलोदा सहसंयोजक यथावत रहेंगे।बैठक मे सामूहिक गीत पियूष सोनगरे द्वारा लिया गया संचालन अखिलेश मंडलोई द्वारा किया गया, आभार प्रकट संयोजक दिलीप सिंह पटेल द्वारा किया गया। सामूहिक भोज के साथ बैठक का समापन हुआ।


