बगड़ी: पिपलेश्वर गणेश जी के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Share:

बगड़ी से अंकित राठौर की रिपोर्ट

बगड़ी स्थित पिपलेश्वर गणेश जी के मंदिर में इन दिनों भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर में पहुंचकर भगवान गणेश जी के दर्शन कर रहे हैं।

मंदिर प्रांगण में प्रतिदिन नित्य पूजा-अर्चना की जा रही है। भक्तों द्वारा सुबह से ही मंदिर में दर्शन हेतु कतारें लगनी शुरू हो जाती हैं। भव्य महा आरती का आयोजन पूरे विधि-विधान से किया जा रहा है, जिसमें श्रद्धालु भाव-विभोर होकर भाग ले रहे हैं।

आरती उपरांत महाप्रसादी का वितरण किया जा रहा है, जिसमें सभी श्रद्धालु प्रेमपूर्वक भाग लेते हैं। यह आयोजन पिपलेश्वर गणेश जी की कृपा का प्रत्यक्ष प्रमाण है, और गांव सहित आस-पास के क्षेत्रों से भक्तों का आना लगातार बना हुआ है

🔔 जय गणेश देवा! 🙏
बगड़ी पिपलेश्वर गणेश जी मंदिर में प्रतिदिन हो रही है नित्य पूजा-अर्चना और भव्य महा आरती।

📿 श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दर्शन हेतु उमड़ रही है
🍛 आरती के बाद महाप्रसादी का वितरण
🕉️ भक्तिभाव और आस्था का अद्भुत संगम

पिपलेश्वर के दर पे आई, भक्ति की ये बयार है,
गणपति बप्पा विराजे, मंगलमय संसार है।

भोर भये पूजा होवे, आरती की ज्योत जले,
भक्तों का सागर उमड़े, हर मन में आशा पले।

महा आरती की गूंज से, गूंजे सारा गांव रे,
प्रसादी बांटे प्रेम से, गणपति का नाम बाव रे।

जय हो पिपलेश्वर गणेश, जय जय कार होवे,
तेरी भक्ति में लीन होके, जीवन सफल होवे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *