नगर में पहली बार बाल मेले का आयोजन कर गणेश उत्सव मनाया गया

Share:

बदनावर से दिपक डोडिया

खेड़ा/बदनावर। नगर में पहली बार गणित उत्सव में बाल मेले का आयोजन किया गया गणेश उत्सव में भाटी मित्र मंडल द्वारा बाल मेले का आयोजन बच्चों के लिए किया गया
श्री गणेश युवा शक्ति बदनावर द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी गणेश उत्सव कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया जिसके अंतर्गत बदनावर नगर में पहली बार निशांतसिंह भाटी मित्र मंडल द्वारा गणेश उत्सव कार्यक्रम में गणेश जी की महाआरती एवं बाल मेले का नि:शुल्क आयोजन किया गया।

महाआरती एवं बाल मेले में बदनावर की नवागत एसडीएम प्रियंका मिमरोट, पूर्व राज्य मंत्री म. प्र. शासन राजेश अग्रवाल, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी, थाना प्रभारी अमितसिंह कुशवाह, राजपूत समाज अध्यक्ष अंतरसिंह पंवार, पूर्व भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष प्रीतेशसिंह पंवार, दिनेश जायसवाल, कुलदीपसिंह शक्तावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
नगर में बाल मेले का अपने आप में पहला अनूठा आयोजन है जिसमें सभी बच्चों के लिए झूले चकरी पूर्ण रूप से निशुल्क थे बच्चों ने मेले में झूलों ओर महाप्रसादी का आनन्द लिया
कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत किया गया और आभार विशाल गुर्जर ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *