बदनावर से दिपक डोडिया
बदनावर। बदनावर थाना अंतर्गत नगर के समीप ग्राम बैगन्दा के निवासी लोकेंद्र सिंह पिता वीरेंद्र सिंह का फोटो इंस्टाग्राम की आईडी पर लगाकर s.s.rajput2024 के नाम से फर्जी आईडी से महिला को किया अश्लील मैसेज की शिकायत मिलते ही युवक आवेदन लेकर थाने पहुंचा ।
युवक द्वारा बताया गया है कि मेरा फोटो लगाकर संबंधित फर्जी आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजने की बात मेरे जानकारी में आते ही मेरे द्वारा तत्काल थाने पर आवेदन दिया गया है संबंधित व्यक्ति पर कार्रवाई के लिए
मेरे द्वारा किसी प्रकार की कोई भी फर्जी आईडी या इस नाम की कोई भी आईडी उपयोग में नही करता हूं।
मेरा इस फर्जी आईडी पर मेरा फोटो लगाकर लोगों को परेशान किया जा रहा है।
आवेदन बदनावर थाना प्रभारी अमित सिंह कुशवाह को देकर कार्रवाई की मांग की।


