
रिंगनोद से पवन राठौर की रिपोर्ट
विश्वास और आस्था का प्रतीक लोक देवता श्री वीर तेजाजी महाराज का बलिदान दिवस रिंगनोद में पारंपरिक रूप से मनाया गया।
पर्व की पूर्ण संध्या पर मंदिर को आकर्षक सजाकर रात्रि जागरण किया गया।
मंगलवार सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की अपार भीड़ देखी गई।
बाबा के निशानो का गांव के प्रमुख मार्ग से विशाल शोभायात्रा निकाल कर तेजाजी चौक मंदिर परिसर में पहुंचने के पश्चात भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा था, ग्रामीण जनों ने वीर तेजाजी बाबा को धूप ,ध्यान ,नमन कर श्रीफल अर्पित किए ।
सर्वदंश से पीड़ित मन्नतधारियों तांती काटी गई ।
ढोल की थाप पर बाबा के ईष्टधारि सेवकों ने मंदिर में वर्षभर के मन्नत धारी भक्तों का कष्ट निवारण किया ।


