” रिंगनोद के मंदिरों में भागवत सप्ताह का आगाज, संतों की वाणी से बहेगी ज्ञान गंगा , अंतिम दिन निकलेगी विशाल शोभायात्रा “

Share:

रिंगनोद से पवन राठौर कि रिपोर्ट

रिंगनोद के श्री राम बड़ा मंदिर में पांच धाम एक मुकाम राजगढ़ के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित पुरुषोत्तम जी भारद्वाज, श्री राम राजपूत सरकारी मंदिर में पंडित विनायक शर्मा धुलेट, एवं श्री चारभुजा नाथ वंश सुथार समाज मंदिर में पंडित कमलेश जी नागर नानपुर के मुखारविंद से रिंगनोद के तीनो मंदिरों में एक सितंबर 2025 सोमवार से दिनांक 7 सितंबर 2025श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा यज्ञ सप्ताह के अंतर्गत क्रमशः मंदिर के पुजारी कमल दास वैष्णव, शंकर दास बैरागी , शंकर लाल व्यास ने कलश स्थापना कर श्री गणेश पूजन एवं भागवत पुराण का पूजन कर भागवत सप्ताह का श्री गणेश ,मंदिरों में हुआ।
व्यास गादी पर विराजित आचार्यो द्वारा एक सप्ताह तक संत वाणी से ज्ञान गंगा बहेगी।
वही 7 सितंबर को ग्रहण सूतक काल एवं ग्रहण होने से विशाल धर्म शोभायात्रा का आयोजन 8 सितंबर सोमवार को श्री राम राजपूत समाज मंदिर से दोपहर 2:00 बजे प्रारंभ होकर गांव के विभिन्न गली मोहल्ले से धर्मयात्रा निकलेगी, जिसमें शामिल होने के लिए श्री मद भागवत समिति ने धर्म जनों से बड़ी संख्या मे बढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *