रिपोर्टर दिपक डोडिया
बदनावर। ग्राम पंचायत मांगलिया के अंतर्गत आने वाला श्री नवखंड मालवा तपोभूमि मेंखालेश्वरधाम बाबा रामदेव मंदिर पर रात 12:00 बजते महेश्वर के महंत राधेश्याम शर्मा,महंत विष्णुदास महाराज एवं संत खटपटी नाथ ने बाबा की जन्म उत्सव आरती की एवं मंदिर समिति के अध्यक्ष गोकुल सिंह दूध डेयरी ने मिठाई,फलों से एवं ढाई किलो के मावे का केक काटकर बाबा का जन्मोत्सव मनाया। बाबा रामदेव जी का पंचमेवा से अभिषेक कर आकर्षक श्रंगार किया गया। श्रृंगार का लाभ आकाश राठौर बदनावर ने लिया। सुबह ब्रह्म मुहूर्त में 5 बजे बाबा रामदेव जी की महाआरती की गई। आरती में ओमप्रकाश जाट ,भगवान सिंह, गोकुल सिंह दूध डेयरी आदि भक्तगण शामिल हुए। पूरे दिन हजारों श्रद्धालुओ ने बाबा रामदेव को मनाने के लिए जतन किए। आसपास ग्रामीण क्षेत्र से व बाहर से आए श्रद्धालुओं ने बाबा को घी ,मिठाई चढ़े चूरमा का भोग लगा कर व धूप की महक से बाबा को प्रसन्न किया। कई श्रद्धालुओं ने भादवा बीज पर ली गई मन्नत को पूरी करने के लिए मंदिर पर लगाए गए झूले में फल फूलों से बालक बालिकाओं को तोला। बाबा के जन्म उत्सव एवं भादवा बीज पर ली गई मन्नत को श्रद्धालुओ ने उत्साह पूर्वक पूरी की । मंदिर की मान्यता है कि यहां पर अगर किसी महिला श्रद्धालु को संतान नहीं होती है तो वह यहां मन्नत ले सकता है। मान्यता है कि एक साल में ही बाबा उसकी मन्नत पूरी करते हैं। दिन भर श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन के साथ ही विशाल भंडारे में भोजन प्रसादी ग्रहण की दिनभर भंडारा भी चलता रहा। सभी भक्तों को नूगदी की महाप्रसादी भी वितरण की गई। भजन संध्या में छोटा नागदा जनक गुरु की टीम द्वारा सुंदर बाबा के धार्मिक भजनों की प्रस्तुति दी गई। आयोजन का यह 30 वा वर्ष है आयोजन सभी धर्म प्रेमी जनता के सहयोग से यह कार्यक्रम संपन्न हुआ है।
मेले में उमड़ी भीड़
मेंखालेश्वर धाम बाबा रामदेव मंदिर पर भादवा बीज के उपलक्ष में लगने वाले मेले में हजारों की संख्या में उमड़ी भीड़। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले चकरी व खेल खिलौने की दुकाने लगी। दर्शन करने आए श्रद्धालुओं ने मेले में जमकर खरीदी भी की। पंचमुखी शेषनाग मंदिर से भेरू जी मंदिर मंगलिया तक मेले में दुकानें लगी थी ।
बैंड बाजो के साथ ही राजशाही सवारी निकाली
शाम को मेंखालेश्वरधाम से बाबा रामदेवजी की राजशाही सवारी निकाली गई। रथ पर सवार होकर बाबा निकले नगर भ्रमण पर नगर के कई श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर पूजा अर्चना की। रथ को हार फूलों की माला से सजाया गया। बाबा की राजशाही सवारी में महावीर व्यायाम शाला अखाड़े के बालक बालिका पहलवान शामिल हुए। अखाड़े के उस्ताद भेरू मुनिया ने मंदिर परिसर में खेड़ापति हनुमान की आरती कर अखाड़ा शुरू किया।
स्वागत समारोह
एकम की रात्रि में भजन संध्या के साथ ही स्वागत समारोह का आयोजन भी हुआ जिसमें महंत विष्णु दास महाराज, संत खटपटी नाथ, भजन गायक जनक गुरु का स्वागत सम्मान किया गया। समाजसेवी कन्हैयालाल गुर्जर की ओर से हार फूलों से सभी का स्वागत किया गया। छोटा नागदा जनक गुरु की मंडली द्वारा बाबा के धार्मिक भजनों की प्रस्तुति दी गई कार्यक्रम रात्रि 8:00 बजे शुरू हुआ जो देर रात 2:30 बजे तक चलता रहा।


