” 25 अगस्त सोमवार को रिंगनोद क्षेत्र में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 तक 4 घंटे रहेगी बिजली बंद”

Share:

रिंगनोद से पवन राठौर कि रिपोर्ट

मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड 33/11 के वी उपकेंद्र रिंगनोद पर RRRDS योजना के अंतर्गत उक्त सबस्टेशन पर रिनोवेशन का कार्य किया जाएगा जिससे संबंधित क्षेत्र में संचालित होने वाले 11 केवी घरेलू व सिंचाई फीडर प्रभावित होंगे उक्त कार्य होने से अन्य 33/11 केवी उपकेंद्र गुमानपुरा भी प्रभावित रहेगा ।
समय 10:00 बजे से दोपहर 2:00 तक 4 घंटे विद्युत सप्लाई पूर्णतया बंद रहेगा।
मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड रिंगनोद के पप्पू बघेल ( परीक्षण सहायक) ने बताया कि सभी उपभोक्ताओं से नम्र निवेदन है कि 25 अगस्त सोमवार को सुबह 10:00 से 2:00 बजे तक लाइट बंद रहेगी, समय काम ज्यादा भी हो सकता है इसलिए शांति बनाए रखें। विशेष आग्रह आगामी दिनों में भी उक्त कार्य किया जाएगा और निरंतर सूचना आप तक दी जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *