पहले के दौर का बदनावर अब बदलता दिख रहा-केंद्रीय मंत्री ठाकुर

Share:

पूर्व मंत्री दत्तीगांव ने कहा पीएम मित्रा पार्क से विश्व पटल पर चमकेगा हमारा क्षेत्र

दिपक डोडिया 9131749608

कोद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का समारोहपूर्वक हुआ लोकार्पण,

बदनावर। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने हर वर्ग की भलाई के लिए काम किए हैं। गांव से गांव पक्की सड़कों से जुड़ रहा है, वही नल जल योजना समेत तमाम योजनाएं ग्रामीणों के लिए सुविधाजनक साबित हो रही हैं। लाड़ली बहना योजना ने महिलाओं को आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बना दिया है। बदनावर के विकास के लिए हम सभी दृढ़ संकल्पित है।

यह बात केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सांवित्री ठाकुर ने गांव कोद में 7 करोड़ 38 लाख लॉगत से बने नवीन 30 बिस्तरिय सामुदायिक भवन के लोकार्पण समारोह में कही।

उन्होंने कहा कि पहले के दौर का बदनावर अब बदलता दिख रहा है। पहले बुनियादी सुविधाओं का अभाव था। किंतु अब हर क्षेत्र में विकास के मामले में आगे है। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव के कार्यकाल में हुए अभूतपूर्व कार्यो ने विकास कार्यो को पंख लगाए है। केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की यादव सरकार के नेतृत्व में हम टोले से लेकर गांव व शहर के सर्वांगीण विकास के लिए दायित्वपूर्वक काम कर रहे। महिलाओ के सशक्तिकरण के लिए केंद्र व राज्य सरकार आगे आई है। महिलाओ के नेतृत्व में सरकारें काम कर रही। महिलाओ को सुरक्षित व सशक्त बनाने का काम सरकार कर रही। मंत्री ने कहा कि सरकार में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व होने से कई फायदे होते है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का लक्ष्य प्रत्येक व्यक्ति को एक स्वस्थ नागरिक बनाना है, जो बदले में एक स्वस्थ समाज की ओर ले जाएगा और जिससे एक स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण होगा।

पूर्व मंत्री राजवर्धनसिह दत्तीगांव ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा शासन में बदनावर की तकदीर व तस्वीर बदली है। मध्यप्रदेश का एकमात्र प्रधानमंत्री मेगा मित्र टेक्सटाइल पार्क बदनावर के भेंसोला में बन रहा। बदनावर का नाम विश्व पटल पर चमकेगा। यह हमारा सौभाग्य है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओ के मामले में हमारा बदनावर आत्मनिर्भर बनने जा रहा है। कोद में बड़े अस्पताल की मांग लंबे समय से की जा रही थी। अब यहां स्टाफ की नियुक्ति पश्चात सेवाएं मिलने लगेगी।

उन्होंने कहा कि पद जरूरी नही होता है, काम करने के लिए जुनून होना चाहिए। बदनावर के विकास के लिए हमने जो सपना देखा था। वह साकार होने की ओर बढ़ रहा है। जल्द ही प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी व मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भेंसोला आएंगे व हमे ओर सौगात देंगे। बदनावर क्षेत्र में दो सीएम राईज भवनो का निर्माण बदनावर व नागदा में कुल करीब 70 करोड़ की लॉगत से हो रहा है। यह शिक्षा के क्षेत्र में नई क्रांति जागृत करेंगे। क्षेत्र में नए छात्रावास भवन बने। जिनमे बच्चों को सर्वसुविधायुक्त मिलेगी। बदनावर में साढ़े आठ करोड लॉगत से सिविल अस्पताल की नई बिल्डिंग हमने बनाई। कोद में बने बड़े अस्पताल जैसा कई बड़े शहरो में भी भवन नही है। उन्होंने कहा कि कोरोना का काल हम कभी नही भूल पाएंगे। उस दौर में भी हम संसाधनों के मामले में सर्वसुविधायुक्त थे। हमारे पास पर्याप्त ऑक्सीजन, रेमडेशिविर इंजेक्शन, डॉक्टरों समेत प्रयाप्त स्टाफ मौजूद था। यह सब सरकार के भरपूर सहयोग से संभव हुआ था। क्षेत्र के विकास में किसी भी तरह की कोई कमी नही आने दी जाएगी। हम सब मिलकर काम करेंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष महंत नीलेश भारती ने नारा देते हुए कहा कि बदनावर में अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा व कमल खिलेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाकर उन्हें लाभान्वित करे। यह स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक अहम कदम है। यह भवन न केवल बुनियादी स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाएगा, बल्कि आमजन की स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति भी सुनिश्चित करेगा।

जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेडा ने भी संबोधित कर क्षेत्र के विकास के लिए अपना सहयोग देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री महेंद्रसिंह पिपलीपाडा, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रहलाद सिंह सोलंकी, जिला पंचायत सदस्य विक्रम पटेल, दिनेश गिरवाल, महेंद्र सिंह सक्तावत, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष ममता पाटीदार, जनपद सदस्य प्रितेशप्रतापसिंह राठौर समेत मण्डल अध्यक्ष क्रमश सन्तोष ढोलकिया, दिलीपसिंह सोलंकी, संजय सिंह राठौर, गोविंद रघुवंशी, मनीष गुर्जर, ग्राम पंचायत सरपंच दिनेश मकवाना समेत अन्य पदाधिकारी व वरिष्ठ नेता मंचासीन थे। स्वागत भाषण भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष ईश्चर कटारा ने दिया। कार्यक्रम का संचालन बिड़वाल मण्डल अध्यक्ष संतोष ढोलकिया व विजय पाटीदार ने किया। आभार महेश शर्मा ने माना। कार्यक्रम के पहले अतिथियो ने नवीन भवन का फीता काटकर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता, ग्रामीणजन समेत स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।

कानवन व बिड़वाल में भी लोकार्पण हुआ,

कोद के पहले अतिथियो ने गांव कानवन में 4 करोड़ 26 लाख लॉगत से बने नवीन आदिवासी सीनियर बालक छात्रावास भवन व बिड़वाल में 4 करोड़ 27 लाख लॉगत से बने आदिवासी सीनियर बालक छात्रावास भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री समेत अतिथियो ने छात्रावास भवन का अवलोकन कर बच्चों से चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *