परिवर्तन संसार का नियम है। किया गया परिवर्तन किसी भी संगठन को नई उंचाईयां देता है

Share:

रिपोर्टर दिपक डोडिया 9131749608

बदनावर। परिवर्तन संसार का नियम है। किया गया परिवर्तन किसी भी संगठन को नई उंचाईयां देता है। ऐसा ही परिवर्तन ढाई वर्ष पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने करते हुए कमलकिशोर पाटीदार को कांग्रेस धार जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया था। जिलाध्यक्ष पद पर जिम्मेदारी से काम करने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच मधुर व्यवहार के कारण काकाजी के नाम से जाने जाते रहे। हाल ही में संगठन सृजन अभियान के तहत जिलाध्यक्ष पद पर युवा कार्यकर्ता स्वतंत्र जोशी को जिले की कमान सोंपी गई। दो दिन पहले काकाजी से जोशी ने पद भार ग्रहण किया।

निवृतमान कांग्रेस जिलाध्यक्ष कमलकिशोर पाटीदार को काकाजी के नाम से पुकारते है=

काकाजी के नाम से विख्यात निवृतमान धार जिलाध्यक्ष कमलकिशोर पाटीदार ने 3 बार कांग्रेस के जिलाध्यक्ष का दायित्व निर्वाहन किया। काकाजी का राजनैति जीवन कांग्रेस को समर्पित रहा। काकाजी ने जिलाध्यक्ष बनने के बाद से ही गुटबाजी में बंटी कांग्रेस को संगठीत करने का काम किया गया। काकाजी के काफी प्रयासों पर सभी नेता एक साथ मंच पर बैठे दिखायी दिए। काकाजी के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव 2023 में 7 में से 5 विधानसभा में कांग्रेेस ने जीत दर्ज की।

लचीले व्यवहार से सबका दिल जीत काकाजी के नाम से जाने जाते है-
कांग्रेस में पनपी गुटबाजी पर काकाजी ने विराम लगाते हुए बडे नेताओं का मनमुटाव कर सभी नेताओं को एक जाजम पर लाए। काकाजी के लचीले व्यवहार से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दिलों मे जगह बनाये हुए है। कार्यकर्ता के नाराज होने पर उसे बैठकर समझाने का काम भी सहजता से करते रहे।

काकाजी ने नव नियुक्त जिलाध्यक्ष स्वतंत्र जोषी का स्वागत कर पद भार सोंपा। जोशी युवा एवं काफी गंभीर प्रवृति के व्यक्ति है। जोशी के हाथों में कमान आने पर युवाओं में काफी उत्साह देखा गया। जोशी कांग्रेस को किस उंचाई तक लेजाते है यह उनकी कार्यशैली पर निर्भर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *