
रिंगनोद से पवन राठौर कि रिपोर्ट
22 अगस्त शुक्रवार को रिंगनोद क्षेत्र में 4 घंटे रहेगी बिजली बंद”
मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड 220 के वी E.H.V. उपकेंद्र भोपावर पर मेंटेनेंस होने के कारण उप केंद्र से संचालित होने वाले समस्त 33 के वी फीडर रिंगनोद व बड़ोदिया बंद रहेंगे ।
इन 33 के वी लाइनों पर स्थापित चार नंबर उपकेंद्र रिंगनोद, भोपावर, गुमानपुरा, बड़ोदिया क्षेत्रोमें सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 तक 4 घंटे विद्युत सप्लाई पूर्णतया बंद रहेगा।
मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड रिंगनोद के पप्पू बघेल ( परीक्षण सहायक) ने बताया कि सभी उपभोक्ताओं से नम्र निवेदन है कि 22 अगस्त शुक्रवार को सुबह 8:00 से 12:00 बजे तक लाइट बंद रहेगी, समय काम ज्यादा भी हो सकता है इसलिए शांति बनाए रखें।


