“मोतियाबिंद की प्रारंभिक जांच के लिए रिंगनोद में प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन”

Share:

ब्यूरो प्रमुख सरदारपुर पवन राठौर

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रिंगनोद में डॉ.आर.के. शिंदे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं डॉ. सौरभ बोरासी नेत्र रोग विशेषज्ञ धार एवं डॉ.अरुण मोहरानी मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी सरदारपुर के मार्गदर्शन में एवं शंकरा आई सेंटर विजय नगर इंदौर के संयुक्त तत्वाधान में नेत्र चिकित्सा सहायक श्री सतीश पाराशर एवं शंकरा आई सेंटर के प्रशासक मृदुल निगम के द्वारा मोतियाबिंद की प्रारंभिक जांच के लिए रिंगनोद सेक्टर की आशा कार्यकर्ता एवं एएनएम को प्रशिक्षण दिया गया ।
नेत्र प्रशिक्षण की शुरुआत दीप प्रजलित करके डॉ. शिवम जांगड़े एवं डॉ. राहुल हामड मेडिकल ऑफिसर रिंगनोद के द्वारा की गई ।

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में अंधत्व से पीड़ित व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन तक पहुंचाना है, ताकि फिर से दुनिया को देख सके और बेहतर जीवन जी सके।
प्रशिक्षण में शंकरा आई सेंटर के द्वारा आशा ,एएनएम को मोतियाबिंद की जांच के लिए किट भी निशुल्क उपलब्ध करवाए गए। इस कार्यक्रम में उल्लास पाटीदार, आशा कार्यकर्ता आशासुपरवाइजर ,एएनएम एवं डीडी बेरागी उपस्थित रहे ।
इस अभियान की जानकारी शंकरा आई फाऊंडेशन के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर लोकेश करोड़ीवाल द्वारा साझा की ग़ई, उन्होंने बताया क्षेत्र में चिन्हित मरीजों को शंकरा आई सेंटर इंदौर ले जाकर ऑपरेशन की सुविधा निशुल्क प्रदान की जाएगी जिससे पुनः अपने नेत्रों से जगमगाती दुनिया को देख सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *