
बगड़ी से अंकित राठौर की रिपोर्ट
भारतीय किसान संघ तहसील नालछा द्वारा आज मुख्यमंत्री महोदय को किसानो की विभिन्न समस्याओं को लेकर तहसीलदार महोदय श्री अनीता बरेठा जी को ज्ञापन दिया गया जिसमें घोड़ा रोज़ द्वारा किसानों की फसल लगभग 30 से 40% की नुकसानी तथा मां नर्मदा सिंचाई योजना के अंतर्गत छूते हुए गांव को सम्मिलित करने बाबत एवं खरीफ फसल 2024 सोयाबीन के बीमा की राशि वितरण में ग्राम बिलोद ,चंद्रपुर ,रयान, मांगरोल ,राधा नगर, बक्शन, बिचोली, अचाना ,मंधना ,नारायणपुर आदि गांव के किसानों को आज तक उपलब्ध नहीं हुई है जबकि नुकसानी बीमा कंपनियों द्वारा तथा कृषि अधिकारियों द्वारा सर्वे में 60 से 70% पाई गई थी तथा आदिम जाति सेवा संस्थानों में Npk 12 32 16 एवं डीएपी की उपलब्धता नहीं है

जिससे आने वाली फसल के लिए किसान चिंतित है तथा बार-बार कृषि अधिकारियों एवं शासन प्रशासन को खाद की उपलब्धता के लिए अवगत करा रहे हैं ग्राम baksana बिचोली तथा चंबल बरोदा में sagor के औद्योगिक क्षेत्र का केमिकल युक्त पानी चंबल नदी में छोड़े जाने से आसपास के गांव के जल स्रोतों में रिसाव होने से भयंकर बीमारियों का कारण बन रहा है ग्राम baksana की आदिम जाति संस्था mandlavda में चल रही है क्योंकि मंडलावदा औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण ग्रामीण जनों को खाद लाने में बहुत ही परेशानी हो रही है जिसका विभाजन कर आदिम जाति संस्था ग्राम baksana में ही संचालित की जाए तथा अन्य विषयों पर भी किसान संघ ने शासन प्रशासन को अपनी समस्याएं सुनाई ज्ञापन के प्रमुख बिंदुओं पर त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह भी किया कुछ दिनों में इन समस्याओं का निराकरण न करने पर 15 सितंबर 2025 को कलेक्ट्रेट का घेराव करने के बारे में भी अवगत कराया है इस उपलक्ष पर भारतीय किसान संघ के जिला पर्यावरण मंत्री श्री निरंजन जी एवं भारतीय किसान संघ नालछा तहसील अध्यक्ष श्री दरबार सिंह ,मंत्री अखिलेश जायसवाल उपाध्यक्ष सुनील मुकाती सह मंत्री श्री तेजराम जी पटेल भारत सिंह जी देवड़ा नरेंद्र जी तमर दीपक त्रिवेदी लाखन सिंहराकेश सिंह बालू सिंह दिल्ली पटेल जितेंद्र जावरा मनोहर लाल जादव वर्मा हर्षवर्धन सिंह एवं बड़ी संख्या में किसान जन उपस्थित रहे


